UP: The Polytechnic Counselling Date Announced
By Manu Kaushik - Monday, 1 July 2013
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से सरकारी एवं निजी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि यूपीटीयू की ओर से संचालित इंजीनियरिंग कॉलेजों की काउंसिलिंग से पहले रखी गई है।
इससे तय है कि पॉलीटेक्निक में प्रवेश पर छात्रों का अधिक जोर होगा। काउंसिलिंग पांच जुलाई से शुरू हो रही है।
कारपोरेट एवं सरकारी क्षेत्र दोनों में इस समय बीटेक की अपेक्षा पॉलीटेक्निक होल्डर्स की डिमांड अधिक है। आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश की तिथि तय नहीं होने का असर यूपीटीयू से जुड़े कॉलेजों पर भी पड़ा है और यहां भी काउंसलिंग की तिथि तय नहीं हो पा रही है।
प्रवेश कम होने की समस्या से पहले से ही परेशान इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रबंधन ने भी काउंसिलिंग की तिथि घोषित करने में देरी पर आपत्ति जताई है। काउंसलर डॉ. आरसी मिश्र का कहना है कि पॉलीटेक्निक एवं बीटेक की प्रवेश परीक्षा में एक ही वर्ग के छात्रों के शामिल होने से छात्रों का रुझान पॉलीटेक्निक हो सकता है।
निजी बीटेक कॉलेजों की प्रवेश समिति से जुड़े एक शिक्षक का कहना है कि इस बार तो कई नए कॉलेजों को� प्रवेशार्थी नहीं मिलेंगे। उनका कहना है कि अब सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों में अच्छी ब्रांच में प्रवेश मिलने के बाद छात्र एवं अभिभावक बीटेक में प्रवेश पर जोर नहीं देंगे।
पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम
- पांच से 10 जुलाई- रोल नंबर 01 से 40000 के परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं काउंसिलिंग शुल्क
- सात से 12 जुलाई तक रिपोर्ट करने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच
- आठ से 14 जुलाई के बीच च्वाइस लाकिंग शाम पांच बजे तक
- 15 जुलाई को पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद सीट एलाटमेंट की घोषणा
- 15 से 16 जुलाई के बीच एलाटमेंट लेटर जारी करने के साथ फीस जमा
- 12 से 25 जुलाई के बीच फेज दो की काउंसिलिंग
- इलाहाबाद में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक एवं नादर्न रीजनल प्रिंटिंग टेक्नालॉजी में काउंसिलिंग होगी
Khabar: Amar Ujala
Follow our blog on Twitter, become a fan on Facebook. Stay updated via RSS

0 comments for "UP: The Polytechnic Counselling Date Announced"